फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   home,police,co,kanpur,arrest

छेड़खानी के विरोध पर मारपीट करने वाले चार गिरफ्तार

Sun, 15 May 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
home,police,co,kanpur,arrest
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नवलपुरा मगरौल में छेड़खानी के विवाद में दबंगों ने शनिवार को दलितों से मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों पर मारपीट करने और दलित उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

नवलपुरा गांव निवासी मिंटू ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि 13 मई को भतीजी के साथ गांव के दबंग आरोपियों ने अमर्यादित हरकत की थी। इस मामले की शिकायत प्रार्थी ने की थी। इसी को रंजिश मानकर 14 मई की सुबह करीब पांच बजे प्रार्थी के परिवार वाले घरों के सामने जानवरों का चारा पानी व अन्य कार्य कर रहे थे। तभी गांव के दबंगों ने लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड लेकर आ गए और अपशब्द बोलने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। इसमें परिवार के कई लोग घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मिंटू की तहरीर पर आरोपियों लाल सिंह, इंदल ,हीरा सिंह, बांसी, पवन, राहुल, ऋषि निवासी गण ग्राम नवलपुरा मगरौल और रिश्तेदार रिंकू, दीपक निवासी कानपुर सहित 11 लोगो के खिलाफ धारा 147/148/452/323/504/506/308 आईपीसी और दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

----------------------
मारपीट के दो मामलों में रिपोर्ट
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रूरा अड्डू निवासी प्रदीप यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 13 मई को गांव के ही पुष्पेंद्र यादव ने भाई संजीत के साथ गालीगलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सिरसा दोगढ़ी निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि 13 मई को नहर पुलिया बंगरा में रामलखन निवासी कुटरा माधौंगढ़ और छह अन्य और दस अज्ञात लोगों ने एक राय होकर लाठी डंडा कुल्हाड़ी से उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। और उसकी बाइक भी फेंक दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
50 हजार की धोखाधड़ी, रिपोर्ट
उरई। कदौरा थाना क्षेत्र के झंकराई डेरा पाली निवासी छोटी पत्नी रामजी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 13 मई को सांई कृपा बहू उद्देश्यीय सहकारी समिति कदौरा में रमेश अहिरवार निवासी पाली व दो अन्य लोगों ने धोखाधड़ी कर उससे 50 हजार रुपये जमा करा लिए। उसे फर्जी कागजात दे दिए। विरोध किया तो उक्त लोगों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
---------------------
विवाहिता से ससुरालियों ने दहेज की मांग की
उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के गिदौसा निवासी हरीशंकर ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सुनील कुमार निवासी आटा व पांच अन्य ससुरालियों ने पुत्री से अतिरिक्त दहेज में 70 हजार रुपये व डेढ़ तोला सोने की मांग की। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)

----------------------
किशोरी से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज
उरई। कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 14 मई को सोनू पाल निवासी मकटोला थाना नदीगांव ने घर में घुसकर 14 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed