फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Health test of nine people exposed to jamaatiyon

जमातियों के संर्पक में आए तीन परिवारों के नौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

Tue, 07 Apr 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Health test of nine people exposed to jamaatiyon
कदौरा के गुलौली गांव के मजरा बगिया में स्वास्थ्य परीक्षण करती टीम। - फोटो : ORAI
कदौरा। हाल ही में गुलौली के मजरा बगिया की मस्जिद में मिले जमातियों के संपर्क में रहे तीन परिवारों के नौ लोगों का मंगलवार को गांव पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्सीय परीक्षण किया, हालांकि प्राथमिक जांच में किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए है।
विज्ञापन

बता देें कि 4 अप्रैल को कालपी तहसील के ग्राम गुलौली के मजरा बगिया में 14 जमाती थे, जिन्हें प्रशासन ने मस्जिद में क्वारंटाइन का दिया था साथ ही उनके संपर्क आए तीन परिवारों को भी घरों में क्वारंटाइन किया गया था। मंगलवार को उपजिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर सीएचसी कदौरा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार के नेतृत्व पांच सदस्यीय टीम ने गांव पहुंचकर सभी तीन परिवारों के नौ सदस्यों का चिकित्सकीय परीक्षण किया। जिसमें सभी लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए है। फिर भी सभी को ऐतिहात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने गांव में दवा के छिड़काव के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व में जमातियों के भी स्वास्थ्य परीक्षण हुए थे, जिनमें कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed