{"_id":"6abc1aa122c04e10d90361b0","slug":"three-people-on-a-motorcycle-injured-after-collision-with-a-tractor-orai-news-c-224-1-ori1005-150420-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
विज्ञापन
आटा (उरई)। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बीएमटी कॉलेज के सामने ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके वृद्ध माता-पिता घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया।
हमीरपुर जिले के चंडौत गांव निवासी फरमान (35) अपने पिता इलयास (80) और मां मुस्तरी बेगम (75) को खांसी और बुखार का इलाज कराने बाइक से मेडिकल कॉलेज उरई ले जा रहे थे। आटा में बीएमटी कॉलेज के सामने पहुंचते ही ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों घायल हो गए।
हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से चला गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।