फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Case pending in court, still attempts to take possession of the plot

Jalaun News: अदालत में वाद लंबित, फिर भी प्लॉट पर कब्जे का प्रयास

Wed, 30 Sep 2026 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Case pending in court, still attempts to take possession of the plot
कालपी। विद्युत विभाग के संविदा कर्मी ने अदालत में वाद विचाराधीन होने के बावजूद प्लॉट पर जबरन कब्जे का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसडीएम और कोतवाली पुलिस से की गई है। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाकर पीड़ित को स्टे आर्डर लाने के लिए आठ दिन का समय दिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला राजघाट निवासी संविदा कर्मी अरुण कुमार के मुताबिक, उनके पिता के नाम दर्ज प्लॉट को लेकर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कालपी की अदालत में वाद विचाराधीन है। उनका आरोप है कि सुनहटा निवासी व्यक्ति और राजघाट के कुछ अज्ञात लोगों के साथ प्लॉट पर कब्जा करने पहुंचे थे। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया था।
विज्ञापन

अरुण कुमार का कहना है कि इसके बाद 12 सितंबर को विपक्षी जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर दोबारा प्लॉट पर पहुंचे। न्यायालय में मामला विचाराधीन होने की बात कहकर विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के अनुसार, 19 सितंबर को भी प्लॉट पर निर्माण शुरू कराने का प्रयास किया गया, जिसकी शिकायत एसडीएम और कोतवाली पुलिस से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि सोमवार को भी दोबारा कब्जे का प्रयास किया गया और उसे देख लेने की धमकी दी गई।
कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के अनुसार, प्लॉट का मामला अदालत में लंबित है, लेकिन फिलहाल रोक का कोई आदेश नहीं है। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है और पीड़ित को स्टे आर्डर प्रस्तुत करने के लिए आठ दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed