{"_id":"6abc1b71d63d5f5e8e0d2459","slug":"vigilance-team-detected-electricity-theft-at-three-locations-orai-news-c-224-1-ori1005-150455-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: विजिलेंस की टीम ने तीन जगह पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: विजिलेंस की टीम ने तीन जगह पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन
उरई। विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन दल जालौन ने विद्युत वितरण खंड प्रथम के सुशील नगर फीडर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने तीन मामलों में कुल सात किलोवाट विद्युत चोरी पकड़ी। संबंधित के खिलाफ विद्युत चोरी के अभियोग पंजीकृत कराए गए।
चेकिंग के दौरान 10 उपभोक्ताओं पर विद्युत बिल का बकाया मिला। नियमानुसार उनके विद्युत संयोजन विच्छेदित कर दिए गए। वहीं, वैध विद्युत आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए तीन नए विद्युत कनेक्शन भी कराए गए।
अभियान में अवर अभियंता बृजेन्द्र पाल, अवर अभियंता मोहम्मद इस्लाम, प्रभारी प्रवर्तन दल मोहम्मद आसिफ, महिला उपनिरीक्षक सुनीता वर्मा सहित प्रवर्तन दल के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम ने कहा कि बिजली चोरी कानूनन अपराध है। चोरी करते पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)