फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five sleeper buses seized in Operation Kavach.

Jalaun News: ऑपरेशन कवच में पांच स्लीपर बसें पकड़ीं

Wed, 30 Sep 2026 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Five sleeper buses seized in Operation Kavach.
फोटो- 11 बस सीज करते परिवहन विभाग के अधिकारी। संवाद
उरई। स्लीपर बसों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने तीन दिवसीय विशेष अभियान ऑपरेशन कवच-2.0 शुरू किया है। सोमवार रात से मंगलवार पूर्वाह्न तक जिले में पांच स्लीपर बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अनुसार बसों की जांच में मुख्य रूप से बस-बॉडी कोड, निर्धारित ऊंचाई, अतिरिक्त सामान और कैरियर पर क्षमता से अधिक लोड तथा यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों को देखा जा रहा है। अभियान 28, 29 और 30 सितंबर को 24 घंटे लगातार चलाया जा रहा है। जिले में एक अधिकारी की कमी के चलते झांसी संभाग के अधिकारियों को भी अभियान में लगाया गया है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था भी कराई। जिन स्लीपर बसों को निरुद्ध किया गया, उनमें सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की उरई डिपो की बसों की मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभियान में स्लीपर बसों के अलावा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के भी बड़ी संख्या में चालान किए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षित बस यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान 30 सितंबर के बाद भी अग्रिम आदेश तक जारी रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed