फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hair salon operator committed suicide by hanging himself in the shop

Jalaun News: हेयर सैलून संचालक ने दुकान में फंदा लगाकर जान दी

Sun, 03 Sep 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hair salon operator committed suicide by hanging himself in the shop
कदौरा। हेयर सैलून की दुकान में लगी बल्ली से संचालक ने तौलिया का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब लोगों ने दुकान बंद देखी तो आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न आने पर झांककर अंदर देखा तो अधेड़ का शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना व कस्बे के सिद्धार्थनगर बेरी रोड पर बांस बल्ली की दुकान बनाकर हेयर सैलून की दुकान चलाने वाले रघुवीर सविता (55) का शव दुकान की बल्ली में तौलिया से लटका मिला। पड़ोसियों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। परिवार के राहुल ने बताया कि रघुवीर की शादी नहीं हुई थी। वह हेयर सैलून की दुकान चलाकर खर्चा चलाते थे। वह घर नहीं जाते थे। दुकान पर ही रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed