फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gorakhpur Daily Special arrived 14 hours late

Jalaun News: गोरखपुर दैनिक स्पेशल 14 घंटे देर से आई

Sat, 06 Jun 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Daily Special arrived 14 hours late
उरई। लखनऊ और मुंबई रेल मार्गों पर चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनें घंटों देर से पहुंच रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जा रहा है। गोरखपुर-हडपसर दैनिक स्पेशल 14 घंटे देरी से आई।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुंबई–बनारस स्पेशल (01073) अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 43 मिनट देर से पहुंची। गोरखपुर–मुंबई दैनिक स्पेशल (01080) 14 घंटे 41 मिनट, गोरखपुर–हडपसर दैनिक स्पेशल (01416) 14 घंटे देर से आई। इसके अलावा आसनसोल–झांसी स्पेशल (04186) 2 घंटे 52 मिनट, बनारस–मुंबई समर स्पेशल (01074) 4 घंटे 21 मिनट व मुंबई–सुल्तानपुर समर स्पेशल (04211) 3 घंटे 22 मिनट देर से पहुंची। इससे यात्रियों को भीषण गर्मी में प्लेटफार्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं गोरखपुर–पनवेल एक्सप्रेस (15065) को निर्धारित मार्ग लखनऊ और आलमबाग के बजाय बाराबंकी से सीधे मानक नगर, कानपुर, उरई और झांसी होते हुए पनवेल के लिए रवाना किया गया। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मंडलों में ट्रैक मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन सामान्य समयानुसार शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed