फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five scorched by pouring petrol in the burning stove

जलते चूल्हे में पेट्रोल डालने से पांच कर्मी झुलसे

Tue, 24 Mar 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Five scorched by pouring petrol in the burning stove
जलते चूल्हे में पेट्रोल डालने से पांच झुलसे
विज्ञापन

-शराब पीने के दौरान कंपनी के कर्मचारियों व गांव के युवकों में हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी।
माधौगढ़। शराब में नशे में एक कंपनी के विद्युत कर्मचारियों व गांव के युवकों में किसी बात पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद कंपनी कर्मचारी खाना बनाने लगे। तभी वहां पहुंचे किसी युवक ने चूल्हे में पेट्रोल डाल दिया जिससे आग ने विकराल रूप धारण लिया और खाना बना रहे पांच युवक झुलस गए।

माधौगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुरा में पं दीनदयाल विद्युत परियोजना के तहत हर घर बिजली को लेकर टाटा प्रोजक्ट द्वारा विधुत लाइन डाली जा रही है। सोमवार रात कंपनी के कर्मचारी टिंकू (32) पुत्र रघुवीर, प्रिंस (30) पुत्र पप्पू, कपिल (30) पुत्र मोतीलाल, अमित (20) पुत्र सुरेंद्र व अंशू (19) पुत्र पुनू सभी निवासी काशीखेडा़ थाना कोतवाली ने गांव के अज्ञात युवकों के साथ बैठकर शराब पी। बताते हैं कि इसी दौरान किसी बात पर कंपनी कर्मियों व युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। ग्रामीणों के बीच में आ जाने पर मामला रफादफा कर दिया गया। इसके बाद विद्युत कर्मचारी मिलन केंद्र पर खाना बनाने लगे, तभी मौका पाकर किसी युवक ने चूल्हे में पेट्रोल डाल दिया। चूल्हे से उठे आग की तेज लपटों की चपेट में आकर पांचों युवक बुरी तरह से झुलस गए। ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed