फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fireworks on the father-son beaten

आतिशबाजी करने पर पिता-पुत्र को पीटा

Tue, 30 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन Updated Tue, 30 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fireworks on the father-son beaten
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुमन निरंजन की जीत की खुशी में दरवाजे पर आतिशबाजी कर रहे पिता-पुत्र का पड़ोसियों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठियां चलीं। इसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर परिजनों ने उन्हें बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती  कराया। थाना एट में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


एट थानाक्षेत्र के गांव बिलायां निवासी फूल सिंह (55) व उनका पुत्र गुलाब सिंह (35) सोमवार रात करीब नौ बजे अपने दरवाजे पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुमन निरंजन की जीत पर आतिशबाजी कर रहे थे। एक पटाखा पड़ोसी बृजकिशोर के यहां चला गया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद बृजकिशोर पक्ष ने पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला क र दिया। इससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर परिजनों ने बचाया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने एट थाना पुलिस को आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष बृजनेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed