{"_id":"6b07e44d819c804ce7052ed6","slug":"orai-accident-truck-overloaded-with-sand-crushes-motorcycle-one-person-dies-on-the-spot-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई हादसा: ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने बाइक को कुचला, एक की मौके पर ही मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उरई हादसा: ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने बाइक को कुचला, एक की मौके पर ही मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
Thu, 26 Nov 2026 01:18 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:18 PM IST
सार
Orai News: आटा-इटौंरा मार्ग पर बालू से भरे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
हादसे क्र बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई जिले में आटा-इटौंरा मार्ग पर गुरुवार को बालू से भरे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बावजूद ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि जिले में ओवरलोड बालू लदे ट्रक लगातार बेखौफ दौड़ रहे हैं। तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इन पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन
