फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   EO angry over dirt, notice issued to many scavengers

गंदगी पर बिफरे ईओ, आधा दर्जन सफाई कर्मियों को नोटिस जारी

Fri, 11 Oct 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
EO angry over dirt, notice issued to many scavengers
कदौरा में वार्ड का निरीक्षण करते ईओ - फोटो : ORAI
कदौरा। वार्डों में गंदगी की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका ईओ ने गुरुवार को कई वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर अधिशासी अधिकारी ने सफाई नायक को फटकार लगाकर आधा दर्जन सफाई कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

गुरुवार को अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने मोहल्ला बम्होरी का निरीक्षण किया। उन्होंने जहां वार्ड का निरीक्षण किया वहीं मोहल्ले में आठ माह से बंद सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को जल्द सड़क निर्माण व जलनिकासी का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं पुरवा मोहल्ले व सिद्धार्थनगर में कूड़े के ढेर व गंदगी देख कर सफाई नायक को फटकार लगाई।
विज्ञापन

वहीं मेला मैदान में जगह जगह जलभराव व कूड़े के ढेर देख कर अधिशासी अधिकारी ने संबंधित आधा दर्जन सफ ाई कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में जवाब मांगा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर में व्याप्त समस्याओं के लिए उसकी सूची बना ली गई है। जिनका पूर्व में टेंडर हो चुका है संबंधित ठेकेदारों को जल्द कार्य शुरू करवाने के निर्देश भी जारी कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। साथ ही सफाई व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालन के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण करेगी। इस दौरान लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी, सभासद विजय सिंह, रवि प्रजापति, सतीश कुमार, सलमान, रियाज राईन सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत के कर्मी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed