फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity theft not stopping despite checking campaign

Jalaun News: चेकिंग अभियान के बावजूद नहीं रुक रही बिजली चोरी

Tue, 26 Sep 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft not stopping despite checking campaign
माधौगढ़। बिजली अधिकारियों की सघन चेकिंग अभियान के बाद भी देहात क्षेत्रों में बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र में आधा दर्जन गांव ऐसे है, जिनमें 60 से लेकर 110 तक कनेक्शन वाले उपभोक्ता होने के बाद भी एक भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं करता। यही नहीं जहां 100 से लेकर 500 कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं में 10-20 उपभोक्ता ही बिल जमा कर रहे है।
विज्ञापन


बता दें कि माधौगढ़ तहसील क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए शासन ने लगभग 34 करोड़ की 132 केवीए का सब स्टेशन का निर्माण मींगनी में कराया है। जिससे माधौगढ़,रामपुरा, जगम्मनपुर, सिद्धपुरा, रेंढर आदि फीडरों पर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जेई बिजली संजय कुमार का कहना है कि देहात क्षेत्रों में बिजली बिल जमा करने में लोग हीलाहवाली कर रहे है। उन्होंने बताया कि जनकपुरा में 60 कनेक्शन है। एक भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहा है। सिकाऊ में 60 कनेक्शन ,रौरा मानपुरा में 247 कनेक्शन, गिरंदेपुरा में 71 कनेक्शन, रामनगर में 27 कनेक्शन उपभोक्ता होने के बाद भी एक भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे है। सिरसा दोगढ़ी में 785 उपभोक्ताओं के कनेक्शन होने के बाद 21 उपभोक्ता ही बिल जमा कर रहे है। कैलोर गांव में 350 उपभोक्ता होने के बाद भी चार उपभोक्ता बिल जमा कर रहे है। मिहौनी में 250 उपभोक्ता कनेक्शन लेकर बिजली जला रहे है। बिल दो उपभोक्ता जमा कर रहे है। इसी तरह सोप्ता में 22 उपभोक्ता होने के बाद भी दो उपभोक्ता बिल जमा कर रहे है। गोहनी गांव में 247 उपभोक्ताओं में पांच उपभोक्ता, निचावडी में 80 उपभोक्ताओं में तीन उपभोक्ता, कुटरा में 245 उपभोक्ताओं में पांच उपभोक्ता ही बिल जमा कर रहे है। एसडीओ अभिषेक सोनकर का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। इसे रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed