{"_id":"5e8caf848ebc3e75e0097926","slug":"eight-people-fled-from-the-center-three-were-caught-from-homes-orai-news-knp5541788107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटर से भागे आठ लोग, तीन घरों से पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटर से भागे आठ लोग, तीन घरों से पकड़े गए
विज्ञापन
कदौरा में ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
- फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। ब्लाक क्षेत्र के हरचंदपुर में ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि परिषदीय विद्यालय में बने क्वारन्टीन सेंटर में रह रहे कुछ लोग सेंटर से भाग गए है। सूचना पाकर तुरंत थाना पुलिस व ब्लाक कर्मी हरचंदपुर पहुंचे और ग्रामीणों की सूची का मिलान किया। जिसमें आठ लोग नदारत मिले। आननफानन में उनकी तलाश शुरू कर दी गई। जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को उनके घर से पकड़ लिया है। सचिव का कहना है कि जो भी लोग सेंटर से भागे है सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
बता दें की लॉकडाउन के समय अन्य प्रदेशों से जिले में पहुंचे दिहाड़ी मजदूर व अन्य लोगों को गांव के बाहर स्कूलों में बने क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है। साथ ही उनकी निगरानी की जिम्मेदारी कई लोगों को दी गई है, जिसेलेकर सुबह शाम इन सेंटरों का अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग सेंटरों से बिना बताए भागते है। ऐसा ही एक मामला ब्लाक के गांव हरचंदपुर में देखने को मिला। जहां पर किसी ग्रामीण ने प्रशासन को सूचना दी कि गांव के सेंटर में रह रहे कई लोग भाग गए है।
सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सचिव व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और सेंटर का निरीक्षण किया। जिसमें सूची का मिलान करने पर पता चला कि सेंटर से आठ लोग नदारत है। सभी की गांव में तलाश शुरू की गई, जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को उनके घर से पकड़ लिया है। सचिव ने मामले की जानकारी बीडीओ को दी। बीडीओ के निर्देश पर सभी से खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में कुल 31 लोग रुके है, जिनमें आठ लोग नदारत है। ग्राम प्रधान को निर्देश दे दिए गए है सभी की सूची बनाई जा रही है और उनके विरुद्ध मामला दर्ज कराया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि डायल 112 में सूचना मिली थी कि हरचंदपुर गांव के परिषदीय विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रुके लोग वहां नही है मौके पर पुलिस को भेजा था। तहरीर अभी तक नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।