फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   During the inspection of the medical college, a lock was found hanging at some places, and doctors were found absent at some places.

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण में कहीं लटका मिला ताला, तो कहीं चिकित्सक मिले गैरहाजिर

Thu, 07 Dec 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
During the inspection of the medical college, a lock was found hanging at some places, and doctors were found absent at some places.
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में मेडिकल कॉलेज की लापरवाही सामने आई। कहीं चिकित्सक के कक्षों में ताला लटक रहा था तो कहीं चिकित्सक ही गैरहाजिर थे। बिना यूनीफॉर्म के चिकित्सक और स्टाफ मिला। अव्यवस्थाएं देखकर डीएम नाराज हुए और उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे पहले पंजीकरण काउंटर व चिकित्सालय के ओपीडी ब्लॉक में स्थित प्रत्येक विभाग की ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान ईसीजी विभाग में डॉ. वीरेंद्र गुप्ता, डॉ. ज्योति व डॉ. शिशिर यादव, स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में डॉ. प्रीति, नाक, कान, गला विभाग में डॉ. आरके राठौर का कक्ष बंद मिला।
विज्ञापन

नेत्र रोग विभाग में डॉ. सौरभ गुप्ता व डॉ.आरएन कुशवाहा गैरहाजिर मिले। जिस पर नाराजगी जताते हुए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को निर्देशित किया कि अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ अपने स्तर पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कुछ जगह गंदगी को देखकर उन्होंने मेडिकल प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य को सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीज को मिलने वाले इलाज में भी किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ओपीडी में उपस्थित डॉक्टरों से पदनाम सहित जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग व आर्थो विभाग में वरिष्ठ चिकित्सक के न होने पर नाराजगी व्यक्त की। कई विभागों में डॉक्टरों व कर्मचारियों के यूनीफॉर्म में न होने पर नाराजगी जाहिर करने के साथ ही ड्यूटी के दौरान यूनीफॉर्म में रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्राचार्य व सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन को निर्देशित किया कि सभी सीनियर, जूनियर डॉक्टर समय से अपनी-अपनी ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज करें। डीएम ने कई मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं व उपचार एवं दवाओं की उपलव्धता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी उरई अभिषेक कुमार, सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विशाल अग्रवाल व डॉ.जितेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed