{"_id":"604274408ebc3e590a0040b6","slug":"dumper-hits-auto-eight-injured-orai-news-knp6158409127","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने ऑटो को टक्कर मारी, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने ऑटो को टक्कर मारी, आठ घायल
विज्ञापन
कदौरा में डंपर की टक्कर से छतिग्रस्त ऑटो
- फोटो : ORAI
कदौरा। डंपर की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में उसमें सवार आठ लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद चालक डंपर समेत मौके से भाग निकला।
शुक्रवार की दोपहर हमीरपुर जोहलुपुर हाईवे चतेला तिराहे के पास डंपर की टक्कर से ऑटो पलट गई। हादसे में उसमें सवार सूरज (30), आरती (22), जिगर (2), पूजा (24), प्रज्ञा (1), रामबाबू (60), सुनील (30), चालक धर्मेंद्र (35) व सुमिया (80) निवासी कुरहना आलमगीर कोतवाली कालपी बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सभी को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया।
रामबाबू व धर्मेंद्र की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को सड़क से हटवा कर थाने में खड़ा कराया। सूरज ने बताया कि वह अपनी पत्नी व रिश्तेदारों के साथ बेरी थान कुरारा जिला हमीरपुर से लौट रहा था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद सिंह ने कहा कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है डंफर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, संवाद न्यूज एजेंसी आटा के अनुसार, आटा बस स्टैंड से कस्बे की ओर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह आटा इटौरा मार्ग पर लोडर पलटने से उसमें सवार आटा निवासी चालक जयहिंद, उदयभान निवासी, रमेश निवासी दबकर घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। इसी तरह पिपरांया के पास शाम के वक्त जालौन की ओर से आ रहा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक सतेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया।