{"_id":"60a2b01d8ebc3e8d927d56e9","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-meenani-orai-news-knp6289670134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मींगनी में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मींगनी में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
माधौगढ़। गर्मी बढ़ने के साथ ही बीहड़ क्षेत्र के गांवों में पानी का संकट भी बढ़ता जा रहा है। मींगनी गांव 12 हैंडपंप खराब है, जिससे पानी के लिए ग्रामीणों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा हैं।
बीहड़ स्थित गांव मींगनी के ग्रामीण कई माह से पीने के पानी के संकट से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि गांव के जो हैंडपंप पानी दे रहे हैं, वहां सुबह से ही पानी भरने के लिए लाइन लग जाती है। ग्रामीण शीतला देवी, शकुंतला, माताप्रसाद, रामकली, सोना, छोटेलाल, हेमंत, सुनील कुमार, राहुल ने बताया कि गांव में 20 हैंडपंप लगे हैं, जिनमें से 12 हैंडपंप छह माह से खराब पड़े हैं।
इसके अलावा कुछ हैंडपंपों में लोगों ने सबमर्सीबल डाल रखे हैं, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बीडीओ दीपक कुमार यादव का कहना है कि गांव में खराब पड़े हैंडपंपों को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश सचिव को दिए गए हैं। साथ ही कहा कि जिस किसी ने सरकारी हैंडपंप में सबमर्सीबल डाल रखे हैं, उनके खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया जाएगा।