फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Do not make online attendance mandatory until the committee's decision is taken

Jalaun News: समिति का निर्णय आने तक ऑनलाइन अटेंडेंस को अनिवार्य न करें

Sat, 08 Nov 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Do not make online attendance mandatory until the committee's decision is taken
उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शिक्षक समस्याओं के निराकरण को लेकर बीएसए चंद्रप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि शासन द्वारा पूर्व में गठित विशेषज्ञ समिति का निर्णय आने तक ऑनलाइन अटेंडेंस को अनिवार्य न किया जाए।
विज्ञापन

जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने कहा कि एसआईआर के लिए बीएलओ व सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहे शिक्षकों को अन्य जनपदों की तरह विद्यालय से पूर्ण दिवस कार्यमुक्त किया जाए। प्रदेशीय मीडिया प्रमुख बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि एरियर भुगतान में वित्त नियंत्रक के 10 फरवरी 2024 के आदेश के अनुसार ही दस्तावेज मांगे जाएं और भुगतान के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन किया जाए।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल द्वारा ऑनलाइन चयन वेतनमान की समय से स्वीकृति के लिए ई-सर्विस बुक में शिक्षकों के इनिशियल कैडर अपडेट करने, वैवाहिक स्थिति अपडेट करने के लिए फैमिली आईडी को मान्य करने, पोर्टल न खुलने से ऑनलाइन अवकाश न ले पाने वाले शिक्षकों को अनुपस्थित न मानने, विद्यालयों की बाउंड्रीवाल बनवाने, सेवा पुस्तिकाओं को नियमित अपडेट और सत्यापित करवाने आदि समस्याओं से बीएसए को अवगत कराया गया। बीएसए ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। इस दौरान अरविंद स्वर्णकार, अय्यूब कुरैशी, इनाम उल्ला अंसारी, शारिक अंसारी, उमेश, अखिलेश रजक, अरविंद निरंजन, दशरथ सिंह पाल, पवन सोनी, कप्तान सिंह, राजेंद्र सोनी, भागवती, सौरभ सोनी, दीपिका चौहान, रेहाना खातून आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed