{"_id":"68b6075bfc4902a9d00f3a9e","slug":"do-not-be-forced-to-take-other-products-along-with-fertilizer-orai-news-c-224-1-bnd1005-134044-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खाद के साथ अन्य उत्पाद लेेने को विवश न किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खाद के साथ अन्य उत्पाद लेेने को विवश न किया जाए
विज्ञापन
उरई। सामाजिक न्याय एवं किसान मंच ने सोमवार को डीएम को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिले में मांग के अनुसार खाद की आपूर्ति नहीं हो रही है। विक्रेताओं द्वारा खाद के साथ अन्य उत्पाद लेने को किसानों को विवश किया जा रहा है। गोशालाओं से निकले मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बारिश से हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। खराब ट्रांसफार्मर बदलने में देरी हो रही है। इससे किसान परेशान हैं। जिले में मूंग खरीद केंद्रों पर हुए घोटाले की जांच की जाए। जिले में अराजकता की घटनाओं पर रोक लगे। उरई के कालपी बस स्टैंड के पास हुई मारपीट और आगजनी की घटना में शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रदेश महासचिव महेश परिहार, जिलाध्यक्ष संतोष राजपूत, मंगल सिंह लंबरदार, ओमप्रकाश साहू, मिश्रीलाल, असलम आदि रहे।
मतदाता सूची में गड़बड़ियों की जांच की जाए
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें बताया कि बिहार में वोटरलिस्ट के पुनरीक्षण अभियान में गड़बड़ी की आशंका है। चुनाव आयोग के व्यवहार से मतदाता आशंकित हैं। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए मामलों की जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन देते वक्त जिला मंत्री डॉ. रामकिशोर, विजय सिंह राठौर, विनय पाठक, देवेश चौरसिया, रामचरन, जहीर, दिनेश राठौर, गंगा सिंह, रविंद्र कुशवाहा, भारत सिंह आदि रहे।