फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Demand for stoppage of superfast trains

जालौन: सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव की मांग

Sat, 18 Feb 2023 06:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 18 Feb 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of superfast trains
उरई। काशी महाकाल एक्सप्रेस समेत कई सुपरफास्ट ट्रेनों के उरई रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग कांग्रेसियों ने की है। होली तक ठहराव न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा का उरई गृह जनपद है और यह ए श्रेणी का स्टेशन है। यहां पर कई ट्रेनों का ठहराव है लेकिन कई वीआईपी ट्रेनें यहां नहीं रुक रही है। जिसकी वजह से यात्रियों को रेल सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। यदि केंद्रीय राज्यमंत्री इस दिशा में कदम नहीं उठाते है तो कांग्रेस उनका भी घेराव करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने उरई रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 20415-20416 काशी महाकाल एक्सप्रेस ,भोपाल गरीब रथ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान कमलेश उदैनिया,जमुनादास अहिरवार, अशरफ जावेद, रामहेत सौनकिया, युनुस सेठ, ख्वाजा बख्श, माता प्रसाद, मनमोहन जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------

हिंदी को बढ़ावा देने के लिए होगी कार्यशाला
उरई। राजभाषा क्रियान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में उन्हीं की अध्यक्षता में हुई। मंडल से आए वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी केशव त्रिपाठी ने कहा कि सरकारी कार्यालय में हिंदी को बढ़ावा देने वाले को प्रोत्साहित किया जाए।
इस दौरान निर्णय लिया गया कि स्टेशन के सभी कार्यालयों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाए। इसमें कर्मचारियों को हिंदी में लिखने के लिए जागरूक किया जाए।इस दौरान टेलीकॉम विभाग के एसएसई सिराज अहमद, राजीव राजपूत, कार्मिक लिपिक अवधेश कुमार, सीबीपीएस संतोषी देवी, डिप्टी सीटीआई ज्ञानसिंह, फार्मासिस्ट नीरज राठौर, टीआरडी विभाग के दीपक गोस्वामी, सिग्नल विभाग के सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन राजभाषा सचिव केसी वर्मा ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed