फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of newly married woman found on charpoy, accused of killing dowry

चारपाई पर मिला नवविवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Wed, 09 Dec 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married woman found on charpoy, accused of killing dowry
-घर के बाहर रोती बिलखती मायके की महलिएं - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोंच। कैलिया थानेे के ग्राम ब्यौना राजा में बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव उसके घर में चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका के गलेे मेें फांसी के फंदे के निशान भी थे। सूचना पर एसडीएम अशोक कुमार और एसएचओ कैलिया महेश कुमार मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को कब्जेे मेें लेकर एसडीएम के समक्ष पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया है। घटना के बाद से मृतका के ससुरालीजन फरार हैं। महिला की शादी साल भर पहले ही हुई थी। मायके वालों नेे दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी हैै। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम ब्यौना राजा निवासी जावेदखां की पत्नी कुलसुम (20) का शव बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर की चारपाई पर पड़ा मिला। जबकि कुलसुम के ससुराल बाले घर से नदारत थे। मृतका के मायके वालों को ससुरालीजन सूचना देकर भाग चुके थे। मायके वालेे नदीगांव से ब्यौना राजा बेटी की ससुराल पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी। इस पर एसएचओ कैलिया महेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, बाद में एसडीएम अशोक कुमार भी ब्यौना पहुंच गए। कुलसुम के पिता इशहाक खां ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी का निकाह 24 नबंवर 2019 को जावेद के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले पांच लाख और दहेज की मांग को लेेकर बेटी का उत्पीड़न करने लगेे और मांग पूरी नहीं होने के कारण कुलसुम की हत्या करके घर से भाग गए। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि फरार ससुरालियों का भी पता किया जा रहा है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed