फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Damage done to compensate the Kanpur-Jhansi highway jam

नुकसान की भरपाई के लिए कानपुर-झांसी हाईवे जाम किया

Sun, 15 Dec 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Damage done to compensate the Kanpur-Jhansi highway jam
कानपुर-झांसी हाईवे पर बड़े गांव के पास जाम लगाए किसान। - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। बारिश और ओलावृष्टि से तबाह किसानों ने मुआवजे की मांग पर शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे झांसी कानपुर हाईवे पर बड़ागांव के पास जाम लगा दिया। जाम के चलते झांसी और कानपुर की ओर दोनों ओर करीब दो-दो किमी वाहनों की लाइनें लग गई। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे चले जाम के कारण लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

गुरुवार रात और शुक्रवार दोपहर हुई बारिश तथा ओलावृष्टि ने खेतों में बोई गई फसल बुरी तरह बर्बाद कर दी, जिससे बर्बाद किसान अपने भाग्य को कोस रहा है। डकोर ब्लाक के मुहम्मदाबाद, चिल्ली, टिमरों, मकरेछा, मुहाना, डकोर, जैसारी, रिनियां, बड़ागांव, भुआ, कपासी, गिरथान समेत दर्जनों गांवों में ओलावृष्टि से भयंकर नुकसान हुआ है। बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर रिनियां, बड़ागांव, कैंथेरी जैसे गांव के सैकड़ों किसान झांसी-कानपुर हाईवे पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे और करीब ढाई बजे जाम लगा दिया।
विज्ञापन

इससे झांसी और कानपुर की ओर जाने वाला यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। दोनों ओर करीब दो-दो किमी तक आवागमन बाधित हो गया। जिसमें रोडवेज बसों और ट्रकों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। बसों में सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक दो मरीज वाली गाड़ियों को ही जाम के बीच से ग्रामीणों ने जाने दिया। जाम की सूचना पर शाम चार बजे के आसपास एडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि जल्द नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा। तब कहीं जाकर किसान शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed