{"_id":"5b5e02a44f1c1ba61f8b5cd1","slug":"young-man-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की हुई मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से युवक की हुई मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
देव सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम भिटारी निवासी देव सिंह (40) पुत्र गोकुल गुजरात प्रांत में मजदूरी करता था। दो दिन पहले वह गुजरात से आया लेकिन अपने गांव जाने की बजाय अपनी ससुराल ग्राम पड़कुला थाना कुठौंद चला गया। रविवार की दोपहर वह शराब पीकर ससुराल पहुंचा और गर्मी लगने के कारण बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगाने लगा। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और उसका हाथ बोर्ड में छू गया, जिससे उसे करंट लग गया और वह चीखकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
कमरे में मौजूद उसका बेटा ब्रजेंद्र चिल्लाया तो घर में मौजूद परिजन दौड़कर आए, लेकिन तब तक देव सिंह की मौत हो चुकी थी। बता दें कि एक साल पूर्व देव सिंह की पत्नी मुन्नी की कैंसर से मौत हो गई थी, जबकि दो साल पहले उसके बड़े बेटे फतेह सिंह की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अब उसके दो बेटे ब्रजेंद्र (8) व सहोदर (5) बचे हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन