{"_id":"573ca8574f1c1b5b26ac82cb","slug":"the-alcoholics-were-dying-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों ने सिपाही को किया मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबियों ने सिपाही को किया मरणासन्न
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 18 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
मासूम को पेड़ से उल्टा बांधकर पीटा
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामा कर रहे शराबियों ने रोकने पर कोतवाली के सिपाही को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसकी वर्दी भी फाड़ दी। घायल सिपाही को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। घटना में तीन के खिलाफ रिपोर्ट हुई है। आरोपियों में एक सिपाही भी है। इसकी इलाहाबाद में तैनाती है। उस पर कार्रवाई के लिए एसपी बबलू
कुमार ने इलाहाबाद के एसपी को पत्र लिखा है। कालपी कोतवाली के मुन्नाफुल पावर चौराहे पर कुछ शराबी मंगलवार रात 10:30 बजे हंगामा कर रहे थे। सूचना पर आए कोतवाली के सिपाही नितिन उपाध्याय ने इनको रोका तो इन्होंने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान सिपाही के सिर पर लोहे की राड मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना
पाकर कोतवाल सतेंद्र राठौर फोर्स लेकर पहुंचे और घायल सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। घायल नितिन की तहरीर पर पुलिस ने कालपी
विज्ञापन
निवासी सिपाही संदीप यादव, सुदीप पाटकार, देवेंद्र कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने व 7 क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी बबलू कुमार ने आरोपियाें पर कड़ी कार्रवाई के लिए कोतवाल सतेंद्र सिंह को निर्देश दिए हैं।
खाकी को पिटता देख सहमे लोग
कालपी के सबसे व्यस्त चौराहे पर सिपाही पर प्राणघातक हमला देख वहां भगदड़ मच गई। लोग अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। हमलावराें के खौफ से वहां पल भर में सन्नाटा पसर गया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे।
बीयर विक्रेता को भी पीटा
सिपाही पर हमला करने से पहले दबंगाें ने वहां बीयर की दुकान संचालक संतोष कुमार सिंह निवासी सैदपुर थाना आटा के साथ भी मारपीट कर पांच हजार रुपये रंगदारी टैक्स मांगा। जब उसने रुपये नहीं दिए तो उसको भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।