{"_id":"599099f14f1c1b85338b474e","slug":"suicide-by-hanging-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अमर उजाला जालाौन
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत की खबर पर खेत पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा। ग्राम ऊमरी में रविवार सुबह एक युवक ने पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी गांव निवासी निवासी जिलेदार का बेटा दिनेश सिंह उर्फ बंटी (35) रविवार सुबह सोकर उठा और खेतों की ओर शौच के लिए चला गया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने बंटी की खोजबीन शुरू की। खेतों पर एक पेड़ पर फंदे से बंटी का शव लटका मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और छानबीन कर शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि दिनेश काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। उसने परेशानी की वजह नहीं बताई थी। मामले की छानबीन की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।