{"_id":"6a91efe7dd27cceea90f8ddc","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-three-storey-electronics-shop-burning-goods-worth-lakhs-to-ashes-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-102023-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख
विज्ञापन
मालिक के पहुंचने पर टूटे मिले ताले और खुला था शटर
आग की घटना ने खड़े किए सवाल, एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे में कामेश्वर मंदिर के पास स्थित कल्सी इलेक्ट्रिशियन एंड इलेक्ट्रॉनिक की तीन मंजिला दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान की तीनों मंजिलों में रखा इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक के अनुसार, आग की इस घटना में लाखों रुपये का सामान नष्ट हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दुकान के मालिक मंजय कल्सी पुत्र शाम लाल, निवासी गिगड्याल, खौड़, जम्मू और वर्तमान में दसकाल, अखनूर में रहते हैं। बताया गया कि रात करीब एक से दो बजे के बीच दुकान में अचानक आग लग गई। करीब दो बजे दुकान मालिक को फोन पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
दुकान मालिक के मुताबिक, जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे हुए थे और शटर करीब दो फुट तक खुला हुआ था। इतना ही नहीं, दुकान के साथ लगती एक चाय की दुकान के ताले भी टूटे हुए पाए गए। दुकान मालिक द्वारा बताए गए इन तथ्यों ने आग लगने की घटना को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
मालिक का कहना है कि यदि आग शॉर्ट सर्किट अथवा किसी अन्य तकनीकी कारण से लगी है तो दुकान के ताले टूटे और शटर खुले हुए मिलने की स्थिति की भी जांच होनी चाहिए। हालांकि, इन परिस्थितियों से किसी आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं होती और आग दुर्घटनावश लगी या किसी अन्य कारण से, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।
अखनूर थाना प्रभारी एसएचओ सुशील चौधरी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।