{"_id":"6a91f062297c1a8aed006839","slug":"wails-of-grief-erupted-when-the-body-arrived-home-on-raksha-bandhan-agra-news-c-421-1-ag11012-15912-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रक्षाबंधन पर शव घर पहुंचने पर मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रक्षाबंधन पर शव घर पहुंचने पर मची चीख-पुकार
विज्ञापन
कागारौल। रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियां जिस घर में दस्तक देने वाली थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। मलपुरा थाना क्षेत्र के लालऊ के पास देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। रक्षाबंधन के दिन पिता-पुत्र के शव घर पहुंचने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
हादसा रात 10 बजे करीब हुआ। कागारौल क्षेत्र की नगला वाली बस्ती निवासी पप्पू (50) और उनके पुत्र सनी (26) आगरा स्थित जूते की फैक्ट्री में काम करते थे। बृहस्पतिवार रात दोनों काम खत्म करने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। मलपुरा के लालऊ गांव के पास जगनेर की ओर से तेज गति से आ रही ईको कार ने स्कूटी को राैंद दिया। स्कूटी उछलकर दूर जा गिरी। हादसे में पिता-पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजन को दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
बेटियां सजाए बैठी थीं राखी के अरमान
पप्पू की बेटियां ज्योति, आरती, पूजा और खुशबू रक्षाबंधन पर अपने पिता और भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। उन्हें क्या पता था कि जिन कलाइयों पर राखी सजाने के लिए वे अरमान संजोए बैठी हैं, वहां अब राखी नहीं बल्कि अंतिम विदाई का दर्द होगा। बेटियों और परिजन के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
एक हादसे में छिन गया परिवार का सहारा
एक ही हादसे में पिता और पुत्र को खोने का दर्द परिवार के लिए दोहरे आघात से कम नहीं है। पप्पू परिवार की जिम्मेदारियां संभालते थे, वहीं सनी भी उनके साथ जूते की फैक्ट्री में काम कर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। दोनों के अचानक चले जाने से परिवार का सहारा छिन गया।