फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   14 people injured in separate road accidents.

Hathras News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 14 लोग घायल

Sat, 29 Aug 2026 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 29 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
14 people injured in separate road accidents.
सड़क हादसे में घायल संदीप। संवाद - फोटो : Samvad
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हाथरस जिले में खुशियां उस समय गम में बदल गईं, जब अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और यातायात सुचारू कराया। कई घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित रुहेरी गांव के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में नगला नत्थू निवासी वीरेंद्र और श्रीनिवास समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवक गंभीर चोट के कारण मौके पर ही बेहोश हो गया।
विज्ञापन


सिकंदराराऊ के बिलार गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अकराबाद के दीपपुर निवासी सुखवीर (50), उनकी पत्नी शारदा (45) और सुनीता (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों रक्षाबंधन पर रिश्तेदारी में जा रहे थे। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड पर गांव वाहनपुर के पास शाम पांच बजे ऑटो की टक्कर से मेंडू कस्बा निवासी नवीन और उनकी चाची नीलम गंभीर रूप से घायल हो गए। सासनी के जरैया मोड़ पर कार की टक्कर से काशीराम, जवाहरलाल और परवीन घायल हो गए, जिनमें से काशीराम व परवीन को अलीगढ़ रेफर किया गया। इसके अलावा मथुरा-बरेली हाईवे पर महावन के अरुण, अलीगढ़ रोड पर माया टॉकीज निवासी अमित और कलक्ट्रेट के पास गांव ककरावली निवासी संदीप भी कार व अज्ञात वाहनों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed