{"_id":"6a91f0bcd32cad76df0dce0d","slug":"fir-registered-against-two-individuals-including-the-sukrauli-chairman-for-molestation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-166758-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सुकरौली चेयरमैन समेत दो पर छेड़खानी की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सुकरौली चेयरमैन समेत दो पर छेड़खानी की प्राथमिकी
विज्ञापन
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली कस्बे की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने सुकरौली चेयरमैन समेत दो लोगों पर छेड़खानी और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि महिला के साथ चेयरमैन अश्लील हरकत की। विरोध करने पर पिटाई की।
महिला का आरोप है कि वह निजी समस्या लेकर चेयरमैन से संपर्क में आई थी। चेयरमैन ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देते हुए अपने कैंप कार्यालय पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची, तो पहले से उनके एक सहयोगी मौजूद थे। कुछ देर बाद अध्यक्ष भी वहां पहुंचे और दोनों ने मिलकर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
विरोध करने पर दोनों लोग उग्र हो गए उसके साथ छेड़खानी की। मारपीट के बाद धमकी दी। महिला ने बताया कि वारदात के दौरान डायल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इस मामले में पुलिस सुकरौली नगर पंचायत के चेयरमैन राजनेति कश्यप और गणेशपुर निवासी सोनू गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल इंस्पेक्टर दीपक सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर छेड़खानी, धमकी, मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
-
-महिला के आरोप निराधार हैं। वार्ड नंबर 11 और 12 के बीच में सड़क का निर्माण चल रहा है। महिला का घर सड़क के किनारे है। वह चाहती है कि उनके घर के सामने सड़क पतली रहे। इसी को लेकर महिला अभद्रता पर उतारू हो गई। पूरा मामला घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस की जांच में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। -राजनेति कश्यप, चेयरमैन सुकरौली