{"_id":"6a91f1bddd43ad7011060104","slug":"chaos-ensues-after-a-three-vehicle-collision-on-gt-road-people-rush-to-help-aligarh-news-c-426-1-sali1001-1441-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जीटी रोड पर तीन वाहनों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, मदद के लिए दौड़ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जीटी रोड पर तीन वाहनों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, मदद के लिए दौड़ लोग
विज्ञापन
गटना के बाद जीटी रोड पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : samvad
जीटी रोड पर तीन वाहनों की भिड़ंत के बाद ऑटो व बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अकराबाद सीएचसी भेजा। यहां से चिकित्सकों ने जीतू को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
रक्षाबंधन पर खेड़ा नारायण सिंह के पास दोपहर को ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ऑटो व बाइक को टक्कर मार दी। इससे ऑटो सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में बाइक सवार के अलावा ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।
थाना चंडौस क्षेत्र के गांव जहराना निवासी ब्रजेश देवी पत्नी जीतू ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने पति जीतू (32) पुत्र रामभरोसे व बेटी अदिति के साथ रक्षाबंधन पर बाइक से अकराबाद के कुआं गांव जा रहे थे। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे जीटी रोड स्थित गांव खेड़ा नारायण सिंह के पास सामने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं ने ऑटो में बैठने के चालक को रुकने का इशारा किया और अचानक सड़क पर आकर खड़ी हो गईं।
विज्ञापन
महिलाओं को बचाने के प्रयास में ऑटो की बाइक से टक्कर हो गई। इतने में ही पीछे से आ रही बेवर डिपो की रोडवेज बस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से बाइक सवार जीतू व उसकी मासूम बेटी अदिति तथा ऑटो चालक भानु शर्मा निवासी कठैरा घायल हो गए। इधर, ऑटो में सवार यात्री नीतू देवी पत्नी मंटू निवासी कासिमपुर, दुष्यंत निवासी डोरी नगर अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा का कहना है कि दुर्घटना में घायल लोगों में उपचार के दौरान चंडौस के जीतू की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
यात्रियों में मची चीख-पुकार
जीटी रोड पर एक साथ तीन वाहनों में भिड़ंत होने से ऑटो व बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सड़क से होकर जा रहे अन्य वाहन स्वामियों व स्थानीय लोगों घायलों को वाहनों से बाहर निकाल कर सड़क किनारे पटरी पर लिटा दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अकराबाद सीएचसी भेज दिया। यहां से डॉक्टरों ने जीतू को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जीटी रोड पर लगा जाम
जीटी रोड पर एक साथ तीन वाहनों के बीच हुई घटना से रोड पर जाम की स्थिति बन गई। करीब आधा घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
- हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया दिया है। थाना पुलिस द्वारा तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। बस सवार यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य को रवाना कर दिया। - संजय कुमार त्यागी, सीओ।