{"_id":"6a91ef630f69edb7d90e9d2b","slug":"sisters-enjoyed-a-free-e-rickshaw-ride-rohtak-news-c-17-1-rtk1057-911827-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जेल में बंद भाइयों को बहनों ने बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जेल में बंद भाइयों को बहनों ने बांधी राखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। जिला कारागार में भी रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। सलाखों के पीछे बंद अपने कैदी और बंदी भाइयों की लंबी उम्र की कामना लेकर पहुंची सैकड़ों बहनों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनकी कलाइयों पर रक्षासूत्र (राखी) बांधा। इस दौरान कई मौकों पर भाई और बहन दोनों ही बेहद भावुक नजर आए। खास बात यह रही कि जेल के अंदर त्यौहार के मौके पर किसी भी बंदी या कैदी के साथ कोई भेदभाव न हो, इसके लिए जेल प्रशासन द्वारा ही एक जैसी राखियां, मिठाइयां, सिंदूर और चावल (तिलक की सामग्री) का प्रबंध करवाया गया था। आने वाली बहनों को सुरक्षा जांच के बाद सीधे मुलाकात स्थल पर अपने भाइयों से मिलने और राखी बांधने का अवसर दिया गया। जेल में बंदियों को त्यौहार पर घर से दूर होने की कमी महसूस न हो, इसके लिए जिला कारागार प्रशासन की ओर से खाने पीने का विशेष इंतजाम किया गया था ताकि वे भी रक्षाबंधन के इस पवित्र पर्व को खुशी के साथ मना सके। बहने हर साल इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती है और जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच मिली इस मुलाकात ने भाइयों और बहनों दोनों के चेहरे पर सकून और खुशी का दी।
सीजेएम विशाल ने बताया कि जिला कारागार में बंद बंदियों से मुलाकात हेतु मुलाकात करने वालों की परेशानियों को मध्य नज़र रखते हुए एक हेल्प डेस्क लगाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाई कि कलाई पर राखी बांधी।
विज्ञापन
सीजेएम विशाल ने बताया कि जिला कारागार में बंद बंदियों से मुलाकात हेतु मुलाकात करने वालों की परेशानियों को मध्य नज़र रखते हुए एक हेल्प डेस्क लगाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाई कि कलाई पर राखी बांधी।
विज्ञापन