फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Middle-aged man injured in collision with unidentified vehicle dies during treatment

Maharajganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Sat, 29 Aug 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured in collision with unidentified vehicle dies during treatment
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा राजा और अमवा भैंसी के सिवान में नहर की पटरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसिया, टोला बरगदहिया निवासी पशुपतिनाथ पांडेय (55) बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 4 बजे किसी काम से अगया पुल से नहर की पटरी होकर बाइक से अमवा भैंसी की तरफ जा रहे थे। वह जैसे ही अमवा भैंसी के सिवान में पहुंचे, उधर से गुजर रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर वे वहीं गिर पड़े।
विज्ञापन

घटना के थोड़ी देर बाद आते-जाते राहगीरों की नजर जब उन पर पड़ी तो शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें जिला चिकित्सालय। चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया लेकिन परिजन गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को ही रात लगभग 10 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे उनका शव घर लाया गया। बगैर पोस्टमार्टम कराए उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed