फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Strangulation murder of a young man, filled pond

युवक की गला दबाकर हत्या, तालाब में डुबोया

Fri, 19 Aug 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 19 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Strangulation murder of a young man, filled pond
तालाब क‌िनारे जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
दोस्ताें के साथ कदौरा के राजा के तालाब में नहाने गए एक युवक को गला दबाकर मार डाला गया और फिर उसे डुबो दिया गया। ये बात अलग है कि दोस्तों ने युवक के डूबने की बात कही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कही है। कदौरा थाना व कस्बा निवासी
विज्ञापन


शिवशंकर (22) पुत्र सीताराम मुहल्ले के ही तीन लड़कों के साथ कदौरा से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में बने राजा के तालाब पर शुक्रवार को नहाने गया था। इससे पहले चारों दोस्तों ने ट्रक का ट्यूब खरीदा और उसमें बैठकर नहाने लगे। पहले सभी किनारे नहा रहे थे लेकिन आरोप है कि तीनों दोस्त शिवशंकर को गहराई की तरफ ले गए। वह तैरना नहीं जानता था।
विज्ञापन


आरोप है कि यहां दोस्तों ने शिवशंकर का गला दबाया और फिर पानी में फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने उसके डूबने का शोर मचाया और खुद तैरकर बाहर आ गए। दोस्ताें ने उसे बचाने का प्रयास करने की बात भी कही। घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोराें को तालाब में उतारा। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन


और कालपी से गोताखोर बुलाए। करीब तीन घंटे की भारी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शिवशंकर की लाश बरामद कर ली। पुलिस ने बरामद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम मिली रिपोर्ट के मुताबिक युवक के  गले पर अंगुलियों तथा शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इसमें युवक की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। कदौरा पुलिस को दी तहरीर में


मृतक के परिजनों का कहना है कि जानबूझकर उनके बेटे को जो तैरना नहीं जानता था, गहराई की ओर ले जाया गया। किसी साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस पहले घटना को हत्या नहीं मान रही थी। अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है। बताते चलें कि युवक के तीनों दोस्त तैरना जानते थे लेकिन वे ये भी जानते थे कि शिवशंकर तैरना नहीं जानता। शायद इसीलिए वे उसे बीच धार में लेकर गए और घटना को अंजाम देने के बाद खुद तैरकर निकल आए। इसके बाद हादसे का शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed