फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four arrested in theft at Market Gate

मंडी गेट पर हुई चोरी में चार पकड़े

Sun, 24 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 24 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Four arrested in theft at Market Gate
पकड़े गए चोर एवं बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
लगभग एक माह पूर्व मंडी गेट के सामने से टायर की दुकान में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया। चोरी में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के माल सहित एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस सहित दो चाकू बरामद किए। मंडी गेट के सामने स्थित मोहम्मद साबिर की टायर की
विज्ञापन


दुकान से एक माह पूर्व चोरी हुई थी। दो दिन पूर्व पुलिस को सूचना मिली कि इस चोरी में शामिल लोग औरैया रोड पर हरीपुरा तिराहे के पास कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़े हैं। मौके पर पहुंचे एसआई सलमान अली, रामप्रकाश, मनोज गुप, जयप्रकाश आदि ने चारों आरोपियों को दबोच लिया।  पुलिस ने उनसे एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस सहित दो चाकू
विज्ञापन


बरामद किए। पुलिस चारों आरोपियों को कोतवाली ले आई जहां पूछताछ में इन्होंने अपने नाम संजीव कुमार दोहरे निवासी मुहल्ला खंडेराव, बाबूजी उर्फ  हसीना निवासी मुहल्ला रावतान, मुन्ना भास्कर व प्रदीप उर्फ  गुड्डू निवासीगण ग्राम सिरसा कलार बताए। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए टायरों सहित एक बैटरी बरामद की। चोरों ने पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


को बताया कि वह हसीना की मारुति वैन में चोरी का सामान भरकर ले जाते थे। पुलिस ने मारुति वैन को भी बरामद कर लिया है। चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी


लाल बहादुर यादव ने बताया कि चोरी की रूपरेखा संजीव दोहरे के घर पर बनी थी। इसके बाद ही इन्होंने चोरी को अंजाम दिया। इसके अलावा सिरसा निवासी दोनों अभियुक्तों पर पहले से ही गैंगस्टर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed