{"_id":"572f786c4f1c1b01045cda24","slug":"dowry-hanged-for-killing-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला को मारकर फांसी पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए महिला को मारकर फांसी पर लटकाया
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 08 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक की मांग को लेकर ससुरालियाें ने महिला की हत्या कर फांसी पर लटका दिया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पति सहित तीन ससुरालियाें के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उरई निवासी लाल सिंह यादव ने कोटरा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी प्रीति का विवाह पांच
साल पहले थाना व कस्बा कोटरा निवासी मानवेंद्र यादव के साथ किया था। उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था लेकिन पति मानवेंद्र , ससुर नकुल यादव व सास सावित्री उससे दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग करते हुए परेशान करने लगे। कई बार उसके साथ मारपीट की गई लेकिन लोकलाज का वास्ता देकर उसने बेटी को चुप करा
दिया। इससे ससुरालियाें का दुस्साहस बढ़ गया और शनिवार की रात उन्होंने बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया। बेटी की मौत की जानकारी होने पर वह कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचा तो बेटी का शव फांसी पर लटक रहा था और उसके पैर जमीन पर छू रहे थे। मामला संदिग्ध होने पर वह थाने पहुंचा और ससुरालियाें के
विज्ञापन
खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जा रही है आरोपी फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। मामले की जांच सीओ उरई जंग बहादुर सिंह कर रहे है।