फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The current death lineman

करंट से लाइनमैन की मौत

Tue, 21 Jun 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 21 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
The current death lineman
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संविदा पर तैनात लाइनमैन अपने साथी को घर से लिवा लाया और उसको पोल पर चढ़ाकर लाइन ठीक करवाने लगा। तभी किसी ने लाइन चालू कर दी और पोल पर चढ़ा यु़वक एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।     एट थाना क्षेत्र के गांव अमीटा निवासी प्रेम
विज्ञापन


नारायण (28) पुत्र धनाराम बिजली विभाग में पहले संविदा कर्मी था। इन दिनाें वह घर पर ही रहता था। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे उसको संविदा कर्मी लाइनमैन प्रकाश ने बुलाया और उससे कहा कि लाइन शट डाउन है। वह पहाड़गांव फीडर के पोल पर चढ़कर फ्यूज बांध दे। इस पर वह सुबह करीब 10 बजे खंभे पर चढ़ गया और लाइन ठीके करने लगा। तभी अचानक किसी ने लाइन चालू कर दी और वह
विज्ञापन


एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और खंभे से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। यह देख वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजन जो भी तहरीर देंगे उसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed