फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   घर में लगी आग से नगदी व गृहस्थी राख

घर में लगी आग से नगदी व गृहस्थी राख

Sat, 27 Apr 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
घर में लगी आग से नगदी व गृहस्थी राख
आटा (जालौन)। घर में आग लगने से 35 हजार रुपये व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घरवाले खेत में गए थे और घर में ताला लगा था। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया हाईटेंशन लाइन का तार घरेलू लाइन पर गिरने से आग लग गई। जबकि बिजली विभाग के जेई जगदीश चंद्र ने बिजली की लाइन से आग लगने से इनकार किया।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के पिपरायां में शुक्रवार सुबह 11 बजे इकबाल खां पुत्र बाबू खां के घर में आग लग गई। तब घर के लोग ताला बंद कर खेत पर कटाई करने गए थे। मोहल्ले वालों ने घर से धुआं उठता देख उन्हें आग लगने की सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग बुझी तब तक कमरे में रखे 35 हजार रुपये, अलमारी, टीवी, सोफा, बेड, सोने की जंजीर कपड़े बर्तन सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी का कहना है ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार घरेलू लाइन पर गिरने से निकली चिंगारी से आग लगी। जबकि विद्युत विभाग के जेई जगदीशचंद्र का कहना है आग लगनेे का कोई अन्य ही कारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed