फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   भाजपा नेता के भतीजे पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

भाजपा नेता के भतीजे पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Jan 2019 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के भतीजे पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
कालपी (जालौन)। भाजपा नेता के भतीजे व उसके साथी के साथ रंगदारी के चलते जानलेवा हमले व लूट की घटना में शामिल एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बता दें एक जनवरी को स्टेशन चौराहे में भाजपा नेता नवीन गुप्ता का भतीजे सुयश गुप्ता पुत्र पवन व अमन पुत्र अमित पुरवार के ऊपर आरोपी अनमोल सिंह व ऋषभ ने रंगदारी के चलते जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था और मोबाइल आदि लूट ले गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गई है। खबर है कि उसी शाम दबंगों ने नगर में तीन जगह मारपीट कर उत्पात मचाया था पर दबंगों के भय के चलते दो लोगों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने आरोपियों के खिलाफ रंगदारी व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन दिन से लगातार वैश्य एकता परिषद, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एसपी व एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई है। एक टीम ने शनिवार को आरोपी अनमोल सिंह निवासी रावगंज को तमंचे के साथ हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम ने जनपद बांदा के कांजीटोला पुलिस चौकी के ग्राम अकौता में छापेमारी की, क्योंकि दूसरा नामजद आरोपी ऋ षभ इसी गांव का मूल निवासी है। इसके अलावा भी कई संभावित ठिकानों में दबिश दी गई, लेकिन वह अभी पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed