फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पुलिस ने तलाश कर सौंपा बस में छूटा कीमती बैग

पुलिस ने तलाश कर सौंपा बस में छूटा कीमती बैग

Thu, 07 Feb 2019 06:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तलाश कर सौंपा बस में छूटा कीमती बैग
कोंच। अक्सर आरोपों से घिरी रहने वाली पुलिस कभी कभी कुछ ऐसा भी कर जाती है, जिससे उसकी ईमानदारी के चर्चे हर जुबान पर आ जाते हैं। ऐसी ही ईमानदारी कोच पुलिस के डायल 100 में तैनात सिपाहियों ने भी थी।
विज्ञापन

जिन्होंने एक साधु का नोटों और कीमती आभूषणों वाला बैग जो कि बस में छूट गया था, उसे न सिर्फ बरामद किया बल्कि सकुशल साधू के हाथों तक पहुंचाया भी। जिसके बाद क्षेत्र में सिपाहियों की इमानदारी के ही चर्चे हैं।
विज्ञापन

सत्तर वर्षीय साधु विष्णु दयाल पुत्र रामअवतार निवासी राजापुर चित्रकूट मंगलवार को चित्रकूट से रोडवेज बस में सवार होकर झांसी बस स्टैंड पर उतर गए। जल्दबाजी में उनका बैग बस में ही छूट गया और बस झांसी से वाया कोंच रावतपुरा के लिए निकल गई। विष्णुदयाल ने तुरंत ही यूपी 100 को सूचना दी। यूपी 100 बाइक संख्या 3632 के सिपाही पुष्पेंद्रसिंह व एचसीपी राजवीर सिंह व अनिल कुमार ने सूचना पर रात 11 बजे बस के कोंच स्थित स्टैंड पहुंचने से पहले ही उसे मारकंडेयश्वर तिराहे पर रोक लिया। छानबीन की तो बैग भी मिल गया। सिपाहियों ने बैग सुरक्षित रखकर विष्णुदयाल को सूचना की। बुधवार को विष्णुदयाल कोंच आए और यूपी 100 के सिपाहियों ने कोतवाली में बैग उनके सुपुर्द कर दिया। बैग पाकर विष्णुदयाल ने तो सिपाहियों को शाबाशी दी ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु के मुताबिक बैग में 64 हजार रुपये नकद, चांदी का एक गिलास, नीलम और हीरे की अंगूठियों के अलावा और भी कीमती सामान था जो सकुशल उन्हें मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed