Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Entered the shop, attacked an elderly woman, and looted cash and gold earrings.

Ambala News: दुकान में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, नकदी व सोने की बालियां लूटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Entered the shop, attacked an elderly woman, and looted cash and gold earrings.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। कुलहड़पुर गांव के कॉलेज रोड स्थित बालाजी पुस्तक भंडार में सोमवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। अज्ञात लुटेरों ने दुकान में घुसकर 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरोज बाला के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी दुकान के गल्ले से करीब तीन हजार रुपये नकदी और महिला के कानों से छह ग्राम सोने की बालियां लूटकर भाग गए।
गंभीर रूप से घायल महिला को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जांच अधिकारी एसआई जय गोपाल ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में कुलहड़पुर निवासी नितिन कुमार ने बताया कि वह नारायणगढ़ में निजी नौकरी करते हैं और सरकारी स्कूल में कैंटीन का ठेका भी संभालते हैं। उनकी पत्नी पूनम कैंटीन का काम देखती हैं, जबकि उनकी माता सरोज बाला कॉलेज रोड पर बालाजी पुस्तक भंडार चलाती हैं।
विज्ञापन

नितिन के अनुसार, 10 नवंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी पत्नी पूनम का फोन आया कि दुकान पर किसी ने उनकी माता पर हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। वहां डायल-112 की टीम मौजूद थी और उनकी माता दुकान के अंदर खून से लथपथ बेसुध हालत में पड़ी थीं। जांच में दुकान के गल्ले से करीब तीन हजार रुपये और महिला के कानों से सोने की बालियां गायब मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सिर पर छह गंभीर चोटें, बयान देने में असमर्थ
डायल-112 की मदद से सरोज बाला को नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोटों के चलते उन्हें पंचकूला रेफर कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उनके सिर के विभिन्न हिस्सों और कान के पास छह गंभीर चोटें आई हैं। बेहोशी की हालत में होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बयान देने के लिए अनफिट घोषित किया है।

------
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थाना नारायणगढ़ के कार्यकारी प्रभारी एसआई हरदेव सिंह ने बताया कि वारदात दोपहर 12:30 से 1:20 बजे के बीच हुई। घटना की सूचना मिलते ही जांच अधिकारी एसआई जय गोपाल पुलिस टीम व सीआईए के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed