{"_id":"6af6188cf27f617f520d5301","slug":"mandeep-murder-case-clothes-stained-with-blood-recovered-from-the-accuseds-houses-hisar-news-c-21-hsr1020-991264-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनदीप हत्याकांड : आरोपियों के घरों से खून से सने कपड़े बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनदीप हत्याकांड : आरोपियों के घरों से खून से सने कपड़े बरामद
विज्ञापन
घिराय। दिवाली की रात पटाखे बजाने पर हुए विवाद में मतलोडा निवासी मनदीप की हत्या के दोनों आरोपी अंकित और अजीज खान को रिमांड पूरा होने पर वीरवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले रिमांड के दाैरान पुलिस ने आरोपियों के घरों से खून से सने कपड़े बरामद किए।
दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली हैं। जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि अजीज खान सैलून में काम करता था जबकि पंकज गलियों में टाइल और ईंट लगाने का काम करता था। फिलहाल दोनों गिरफ्तार आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
उधर दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है। संवाद