{"_id":"6af619b1cab4399d5d0bdbee","slug":"firozabad-news-step-mom-ill-treatment-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-190590-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां की बर्बरता: कपड़े मांगने पर मासूम बालिका को गर्म चिमटे से दागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेली मां की बर्बरता: कपड़े मांगने पर मासूम बालिका को गर्म चिमटे से दागा
विज्ञापन
पचोखरा (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेली मां की बर्बरता का अमानवीय मामला सामने आया है। नहाने के बाद कपड़े मांगने पर सौतेली मां ने मासूम बालिका के शरीर के कई हिस्सों को गर्म चिमटे से दाग दिया। ननिहाल पक्ष की शिकायत पर बाल कल्याण समिति ने पिता को काउंसिलिंग के लिए तलब किया है। वहीं, थाना पचोखरा पुलिस को भी तहरीर दी गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका की सगी मां की मृत्यु वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान हो गई थी। इसके बाद बालिका के पिता ने दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि तभी से मासूम के साथ अत्याचार का सिलसिला शुरू हो गया। पिछले दिनों नहाने के बाद बालिका ने अपनी सौतेली मां से कपड़े मांगे, तो उसने गुस्से में आकर गर्म चिमटे से उसे कई जगह दाग दिया। 18 अक्तूबर को घटना की जानकारी मिलते ही ननिहाल पक्ष के लोगों ने एसएसपी, थाना पुलिस और बाल कल्याण समिति के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।
थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका पर सौतेली मां द्वारा बर्बर व्यवहार किए जाने की शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बालिका के पिता को आगामी 19 नवंबर को काउंसिलिंग के लिए कार्यालय तलब किया गया है। - हर गोविंद सिंह, सदस्य, बाल कल्याण समिति
विज्ञापन
थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका पर सौतेली मां द्वारा बर्बर व्यवहार किए जाने की शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बालिका के पिता को आगामी 19 नवंबर को काउंसिलिंग के लिए कार्यालय तलब किया गया है। - हर गोविंद सिंह, सदस्य, बाल कल्याण समिति
विज्ञापन
