{"_id":"6af61818c36ed2e5390264c9","slug":"contract-lineman-dies-while-working-on-high-tension-line-hathras-news-c-56-1-hts1006-156980-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय संविदा लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय संविदा लाइनमैन की मौत
Fri, 13 Nov 2026 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू। फाइल फोटो
- फोटो : File Photo
बिसावर। गांव कजरौठी में बृहस्पतिवार दोपहर हाईटेंशन विद्युत लाइन पर काम करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन जितेंद्र सिंह (40) की मौत हो गई। हादसे से कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। कर्मियों ने लाइन पर काम करने के लिए सुरक्षा के इंतजाम न होने पर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों के अनुसार ऊंचागांव (सुसाइन) निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू पुत्र बल्देव सिंह रसमई बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात थे। गौरतलब है कि बुधवार को सादाबाद-राया मार्ग पर गांव पोदा में चंद्रपाल सिंह के घर के सामने विद्युत खंभा टूट गया था।
इसके बाद रसमई बिजलीघर के कर्मचारियों ने नया खंभा लगाया था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे जितेंद्र सिंह गांव कजरौठी में सड़क किनारे हाईटेंशन लाइन के खंभे पर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया और वह नीचे गिर गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद बिजलीकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। साथी कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जितेंद्र सिंह की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह पत्नी उमा, पांच वर्षीय बेटी काव्या, छोटी बेटी कीर्ति और बुजुर्ग मां लक्ष्क्षो देवी के साथ रहते थे। परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी जितेंद्र पर ही थी। उनके पास महज दो बीघा कृषि भूमि है।
परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य चले जाने से पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख-पुकार मची हुई है। सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
चचेरे भाई की भी इसी तरह हुई थी मौत
दुखद संयोग यह है कि करीब आठ वर्ष पहले जितेंद्र के चचेरे भाई कोटा की भी विद्युत लाइन पर काम करते समय मौत हो गई थी। ऐसे ही हादसे में एक और मौत से परिवार सदमे में है।