{"_id":"608ef7028ebc3e7c18237a2d","slug":"crime-death-orai-orai-news-knp626450746","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की चलती बाइक से कूदा आरोपी युवक, मौत एए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की चलती बाइक से कूदा आरोपी युवक, मौत एए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई, रामपुरा। मां से मारपीट के आरोपी बेटे को थाने ले जाते समय दरोगा की बाइक से कूद गया। जिससे आरोपी की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। वह शराब के नशे में धुत था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई है।
मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी रामपुरा थाने पहुंचे। एसपी का कहना है कि जांच की जाएगी, यदि पुलिस की गलती होगी तो कार्रवाई भी की जाएगी।
रामपुरा थाना क्षेत्र के नरोल गांव निवासी संदीप कुमार वर्मा (28) पुत्र स्वर्गीय संतोष कुमार शनिवार की सुबह शराब के नशे में घर में मां से झगड़ा कर रहा था। मां ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस पर दरोगा अरविंद अपनी बाइक पर एक सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे और संदीप को लेकर थाने की ओर चल दिए। रास्ते में निनावली पुल के पास संदीप ने चलती बाइक से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने से संदीप की रीढ़ की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। शनिवार देर रात ही की इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में पुलिस ने संदीप की पिटाई की है। जिससे ही उसे चोटें आई और उसकी मौत हो गई। वहीं इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि संदीप शराब का लती था। एक बार पहले भी वह कुएं में कूद चुका था। मारपीट की बात गलत है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर भी नहीं मिली है।