फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   complaint box

शोहदों पर शिकंजा कसने के लिए स्कूलों में लगी शिकायत पेटिका

Mon, 16 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
complaint box
उरई। अब महिलाओं व छात्राओं के साथ अश्लीलता, छेडख़ानी करने वालों की खैर नहीं होगी। महिला अपराधों को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर पुलिस ने अच्छी पहल शुरु की है। रविवार को एसपी के निर्देश पर जिले के इंटर कालेजों में शिकायत पेटिका लगाने का काम शुरु किया है। इस शिकायत पेटिका में महिलाएं व छात्राएं अपनी शिकायत लिखकर डाल सकेगी। जिसमें उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा और अराजकता करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस इन शिकायती पत्रों को निकालकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली अभद्रता को रोकने के लिए। जनपद पुलिस ने रविवार को नई पहल शुरु की। एसपी डॉ. सतीश कुमार के निर्देशन में कैलिया थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल व एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने थाना क्षेत्र के पहाड़गांव स्थित श्रीराम इंटर कालेज व देव गांव स्थित कालेज में शिकायत पेटिका लगाई। इस शिकायत पेटिका में महिलाएं व छात्राएं अपनी शिकायतें लिखकर डाल सकेगी। पुलिस समय-समय पर इन शिकायती पत्रों को निकालकर इन पर कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष का कहना है कि शिकायतकर्ता का नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा और अराजकतत्वों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी डा.सतीश कुमार का कहना है कि जिले में संचालित सभी बालिकाओं के स्कूलों और कालेजों में शिकायत पेटिका लगाई जाएगी। वहीं इन पेटिकाओं की शिकायतें दो या तीन दिन में एंटी रोमियो स्क्वाइड टीम निकालेगी और उस पर कार्रवाई करेगी। इससे महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली समस्याओं पर रोक लगेगी। साथ ही उन्हें थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed