फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Checked the standards of the blood unit under construction in CHC

Jalaun News: सीएचसी में निर्माणाधीन ब्लड यूनिट के मानकों की जांच की

Fri, 23 May 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 23 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Checked the standards of the blood unit under construction in CHC
कालपी। औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे ने गुरुवार को निर्माणाधीन ब्लड यूनिट का निरीक्षण कर मानकों की जांच की।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड यूनिट स्थापना की जा रही है ताकि हादसे के दौरान घायल हुए व्यक्ति को समय से समुचित इलाज मिल सके। ब्लड यूनिट के इस भवन का निर्माण अस्पताल परिसर में ही चल रहा है। जो अंतिम पडाव है। इस यूनिट की स्थापना को हरी झंडी देने के लिए औषधि निरीक्षक की संस्तुति भी जरूरी है।

गुरुवार को औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे ने सीएचसी परिसर में बन रही इस यूनिट के भवन को देखा। जिसमें उन्होंने ब्लड बैंक के जरूरी सभी मानकों को बारीकी से देखा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता से जरूरी जानकारियां भी ली। उन्होंने कहा कि बगैर औषधि प्रशासन की रिपोर्ट के यह यूनिट यहां स्थापित नहीं हो सकती है। इसलिए उन्होंने भवन की स्थिति को देखा और आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उनके विभाग द्वारा इस यूनिट की स्थापना के लिए सहमति दे दी जाएगी। ब्लड यूनिट के भवन का निरीक्षण करने आई औषधि निरीक्षक ने नगर के मोहल्ला गणेशगंज स्थित हूंका मेडिकल स्टोर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। अधोमानक दवाइयों को लेकर चेकिंग की और मेडिकल संचालक को नकली और अधोमानक दवाइयों की बिक्री न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed