फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bus staff throws agent off bus, injured

बस के स्टाफ ने एजेंट को बस से फेंका, घायल

Mon, 24 Oct 2022 08:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Bus staff throws agent off bus, injured
कालपी। शताब्दी बस चालक और एजेंट के बीच विवाद हो गया। बस के स्टाफ ने एजेंसी को बस से नीचे फेंक दिया। इसे लेकर गुस्साई सवारियों ने पथराव कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बस को खड़ा करवा लिया है।
विज्ञापन

शताब्दी बस चालक ने बस जोल्हूपुर मोड़ पर नहीं रोकी। इस पर जोल्हूपुर निवासी एजेंट सोनू बस में लटक गया। इसे लेकर बस चालक और एजेंट के बीच विवाद होने लगा। जालौन निवासी रामू और परिचालक रोहित ने आलमपुर तिराहे पर सोनू को धक्का देकर बस से बाहर फेंक दिया। इससे वह घायल हो गया। बस जब दुर्गा मंदिर चौराहे पर पहुंची तो पहले से वहां मौजूद लोगों ने बस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

जिसमें दुर्गा मंदिर के पुजारी दीपू महाराज और जोल्हूपुर निवासी अजीत घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है। बस भी कोतवाली में खड़ी करवा दी हैं। मंदिर के पुजारी ने कोतवाली में बस संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed