फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bus operators came out in protest against the dangerous vehicles, stopped operating the buses.Bus operators came out in protest against the dangerous vehicles, stopped operating the buses.

Jalaun News: डग्गामार वाहनों के विरोध में उतरे बस संचालक, हंद किया बसों का संचालन

Fri, 05 Apr 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 05 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bus operators came out in protest against the dangerous vehicles, stopped operating the buses.Bus operators came out in protest against the dangerous vehicles, stopped operating the buses.
जालौन। सड़क पर चलते डग्गामार वाहनों के चलते प्राइवेट बस संचालकों को लगातार घाटा हो रहा है। वह अपने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पा रहे हैं। शिकायतों के बाद भी कार्यवाही न होने से परेशान बस संचालकों ने गुरूवार से बसों के संचालन को बंद करने की घोषणा कर दी। जिससे प्राइवेट बसों के पहिये थम गए। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

नगर से लगातार डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। बस संचालकों को सबसे अधिक परेशानी ऑटो से है। इन ऑटो का 16 किमी तक का लाइसेंस होता है। इसके बाद भी ऑटो संचालक 40 से 50 किमी. तक की सवारियां ढोते नजर आते हैं। नगर के देवनगर चौराहे पर दर्जनों ऑटो खड़े होकर सवारियों को लाते और ले जाते हैं। ऑटो व डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक न लग पाने के कारण उनकी बसों को पर्याप्त सवारी नहीं मिल पा रही है। सवारियां न मिलने के कारण बस चालक संचालकों को नुकसान हो रहा है। नुकसान के चलते बस संचालक कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

परेशान बस संचालकों ने गुरूवार को हड़ताल कर दी और इसकी सूचना परिवहन विभाग, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी है। ऐसे में गुरूवार सुबह से ही बसों का संचालन बंद हो गया। बसों का संचालन बंद होने से सवारियां पूरे दिन परेशान रहीं। बस संचालकों ने घोषणा की है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एक मई के बाद वह अपना परमिट सरेंडर कर देगें। उधर, बस संचालकों की हड़ताल की सूचना पर चौकी प्रभारी दामोदर दास ने बस संचालकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इस मौके पर बस संचालक मखंचू यादव, श्रीराम, जग्गा, संजीव, राजू गुप्ता, राजू यादव, सज्जन तोमर, मुलू दोहरे, उमेश सोनी, भूरे सिंह, रामप्रकाश, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
डग्गामारी को लेकर बस कर्मचारियों ने की हड़ताल
फोटो- 28 कर्मचारियों को समझाते एआरटीओ। संवाद
उरई। लगातार शिकायत और डग्गामारी पर कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इससे सवारियों को परेशानी हुई। जब अधिकारियों की तरफ से आश्वासन मिला। तब जाकर हड़ताल खत्म हुई। बुधवार सुबह कर्मचारी बस स्टैंड नहीं पहुंचे। कर्मचारी न आने और हड़ताल पर रहने की जानकारी एआरटीओ राजेश कुमार को हुई तो उन्होंने सभी कर्मचारियों के साथ रोडवेज बस स्टैंड के यूनियन कार्यालय पर बैठक की। इसमें कर्मचारियों ने बताया कि उरई से लेकर औरेया तक डग्गामारी लगातार बढ़ती जा रही है। बिना परमिट के ऑटो सवारियां ढो रहे हैं। मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आश्वासन दिया की डग्गामारी पूरी तरह से बंद होगी। इसके लिए अभियान चलेगा। आश्वासन के बाद करीब तीन बजे से फिर से बस चालू हो गई। इस मौके पर जुल्फी, नुन्ना, भूरे सेंगर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed