{"_id":"5f931b8d8ebc3e9b8a15a626","slug":"bullero-collided-with-dumper-brake-in-jalaun-one-killed-orai-news-knp590289054","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन में डंपर के ब्रेक लगाने से टकराई बुलेरो, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन में डंपर के ब्रेक लगाने से टकराई बुलेरो, एक की मौत
विज्ञापन
हादसे में बोलेरो कार के उड़े परखच्चे।
- फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। तेज रफ्तार बोलेरो आगे जा रहे डंपर चालक के ब्रेक लगाते ही पीछे टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार एक की मौत हो गई जबकि महिलाओं व बच्चों समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी से जिला अस्पताल फिर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना कर दी गई है।
नगर के मोहल्ला खंडेराव निवासी अनिल गुप्ता उर्फ लल्लू (45) गुरुवार की रात सेवढ़ा में अपने रिश्तेदार के यहां एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। साथ में बोलेरो में पत्नी पूनम (ं40) पुत्री प्रांजल (12) सास ऊषा देवी (60) व जगनेवा निवासी अपने साथी शिवपूजन (40) भी थे। रात करीब साढ़े 10 बजे छिरिया सलेमपुर गांव के पास उनकी गाड़ी के आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे चल रहे बोलेरो चालक शिवपूजन गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो डंपर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी का अगला हिस्सा डंपर के पिछले हिस्से में घुस गया और बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
गाड़ी चला रहे शिवपूजन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी पर सवार अनिल व उनका पूरा परिवार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव के साथ ही सभी घायलों को बाहर निकलवाया और उन्हें सीएचसी भेजा। सीएचसी में घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल से भी प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर भेज दिया गया। शिवपूजन संपन्न किसान थे।
विज्ञापन
पिकअप से टकराई मोपेड, दंपति घायल
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र में पिकअप के पीछे मोपेड टकरा गई जिससे मोपेड सवार बुजुर्ग दंपति घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मदारीपुर मार्ग पर रिछारा मोड़ के पास कृष्ण स्वरूप (65) निवासी निभाना गांव पत्नी प्रेमा (60) के साथ मोपेड से न्यामतपुर की ओर जा रहे थे। तभी मोपेड के आगे जा रही पिकअप ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे मोपेड जा टकराई। इससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। कृष्ण स्वरूप हेलमेट भी नहीं लगाए थे। संवाद