Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bulldozer of Garja administration on illegal encroachment

Jalaun News: अवैध अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

Thu, 01 Jun 2023 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer of Garja administration on illegal encroachment
उरई। अवैध अतिक्रमण को लेकर गुरूवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। कई दिनों से प्रशासन अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। सड़क किनारे अवैध रुप से निवास कर रहे लोहापीटा समुदाय के लोगों को हटवाकर उनको कांशीराम कॉलोनी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सरकार के मंशानुसार नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर अतिक्रमण के फैले मकड़जाल एवं सड़क के किनारे अवैध कब्जों को हटवाया। जिससे राहगीरों को चलने में परेशानी हो रही थी। जिसको देखते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर चुर्खी रोड पर कलक्ट्रेट चौराहे से महाराणा प्रताप चौराहे तक सड़क किनारे जमा अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

सड़क किनारे छोर लोहार अवैध रुप से अतिक्रमण किए हुए थे। सड़क को अतिक्रमण से मुक्त करवाते हुए उन्हें कांशीराम कॉलानी के आवास में पहुंचाया गया। लोहापीटा समुदाय को हटाने को लेकर प्रशासन को काफी मशक्कत करने पड़ी। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि जनपद में सड़क मार्गो को अवरुद्ध होने नहीं दिया जाएगा। सड़क मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर को जल्द ही अतिक्रमणकारियों से मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर में आक्रमणकारी स्वत: ही अतिक्रमण हटा लें, अतिक्रमण न हटाने पर अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed